रणवीर सिंह का स्टारडम फिर साबित! ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ क्लब में दर्ज कराई एंट्री
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा दी है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में 103 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है और 100 करोड़ क्लब में मजबूती से एंट्री कर ली है।

मुंबई. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा दी है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में 103 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है और 100 करोड़ क्लब में मजबूती से एंट्री कर ली है।
स्टारकास्ट से लेकर निर्देशक तक दमदार टीम
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, B62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन में और सारेगामा के सहयोग से बनाई गई है।
05 दिसंबर को रिलीज, 5,000 स्क्रीन्स पर दिखा जलवा
फिल्म ‘धुरंधर’ को 05 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जा रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की।
तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,
- पहला दिन: 28 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 32 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 43 करोड़ रुपये
इस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में कुल 103 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है।




