इब्राहिम अली खान की ‘दिलेर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगी श्रीलीला, दिवाली 2026 पर धमाके की तैयारी
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अब इब्राहिम अली खान की फिल्म 'दिलेर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए क्यों टला कार्तिक आर्यन के साथ उनका प्रोजेक्ट।
साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग और डांस से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस श्रीलीला के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले चर्चा थी कि वह कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगी, लेकिन अब खबरें हैं कि वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की आगामी फिल्म ‘दिलेर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की बड़ी सफलता के बाद से ही फैंस उनके हिंदी फिल्मों में आने का इंतजार कर रहे थे।
कार्तिक आर्यन की फिल्म टली, ‘दिलेर’ में बनी श्रीलीला की बात
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला को निर्देशक अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन की एक बड़ी रोमांटिक फिल्म से लॉन्च किया जाना था। हालांकि, यह प्रोजेक्ट फिलहाल के लिए टल गया है, जिसके बाद श्रीलीला के डेब्यू प्लान में यह नया बदलाव हुआ है। अब वह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘दिलेर’ का हिस्सा बनेंगी, जिसमें इब्राहिम अली खान लीड रोल में हैं।
दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकती है फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन ‘जन्नत’ फेम डायरेक्टर कुणाल देशमुख कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन सिनेमाई गलियारों में चर्चा है कि इसे दिवाली 2026 के खास मौके पर थिएटर्स में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।




