बिज़नेस
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जुलाई से DA में 3% की भारी बढ़ोतरी तय? देखें पूरा गणित
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मई 2026 के AICPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद जुलाई से DA में 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद। जानिए सैलरी हाइक का पूरा गणित।

नई दिल्ली: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर आ रही है। जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है। श्रम ब्यूरो (Labour Bureau) द्वारा जारी किए गए मई 2026 के AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) आंकड़ों में बड़ी उछाल देखी गई है, जो अब बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया है। चूंकि यही इंडेक्स कर्मचारियों के DA और पेंशनभोगियों के DR (Dearness Relief) को तय करता है, इसलिए अब 3% तक सैलरी बढ़ने की उम्मीदें काफी मजबूत हो गई हैं।




