उत्तर प्रदेशराज्य

एक और सास अपने होने वाले दामाद के साथ भागी, यहां भी फोन से प्यार चढ़ा परवान

बस्ती
 यूपी में होने वाले दामाद के साथ सास के भागने का एक और मामला सामने आया है। जहां कुछ दिनों पहले अलीगढ़ जिले में एक युवक अपनी होने वाली सास को भगा ले गया था, वहीं इस बार बस्ती जिले में भी एक महिला अपने हाेने वाले दामाद के साथ भाग गई। परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है।
यह है पूरा मामला

दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दुबौलिया पुलिस भी छानबीन कर रही है।

थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारण वश युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन युवक की सास के साथ बातचीत होती रही।

लड़की की दूसरे जगह भी शादी तय हो चुकी है। बताया जाता है शादी 15 मई को होनी है। इसी बीच युवक 25 अप्रैल को होने वाली सास को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

फरार महिला के पति का कहना है कि मेरी पत्नी उसी के चंगुल में है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है।

    गोंडा जिले की खोड़ारे थाने में एक महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज है। इसकी जांच-पड़ताल में वहां की पुलिस थाने पर सहयोग लेने के लिए आई थी। आरोपी युवक तलाश की गई वह अपने गांव में नहीं मिला। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता कर गोंडा पुलिस को सहयोग किया जा रहा है।

    -प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दुबौलिया, बस्ती

 

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button