छत्तीसगढ़

तकनीक इंसान को नियंत्रित न करे, बल्कि मानव कल्याण के काम आए: राज्यपाल रमेन डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रणवानंद अकादमी में रोबोटिक्स लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एआई और रोबोटिक्स का उपयोग मानव कल्याण और समाज के विकास के लिए होना चाहिए।

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने आज भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद अकादमी में नई रोबोटिक्स लैबोरेट्री का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना के लिए राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक राशि प्रदान की है। उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकें तभी सार्थक हैं, जब उनका उपयोग मानव जीवन के कल्याण और समाज के विकास के लिए किया जाए।

‘नंबरों से नहीं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी से होती है संस्थान की पहचान’

राज्यपाल डेका ने शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान सिर्फ बेहतरीन परीक्षा परिणामों से नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों से होती है जो ज्ञान के साथ संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दें।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इंसानों पर तकनीक का नियंत्रण नहीं होना चाहिए, बल्कि तकनीक पर इंसानों का नियंत्रण होना चाहिए। जीवन में संतोष और कड़े परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें यह सोचने के बजाय कि समाज ने हमें क्या दिया, यह सोचना चाहिए कि हम समाज को क्या योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष स्वामी शिवरूपानंद और प्राचार्य नीति यदुवंशी सहित भारी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button