मध्य प्रदेश

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को संबल: जबलपुर में डबल सर्किट से निर्बाध बिजली आपूर्ति

जबलपुर में बिजली आपूर्ति को मजबूती। एमपी ट्रांसको ने 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन का दूसरा चरण पूरा किया, अतिरिक्त सर्किट से बढ़ेगी विश्वसनीयता।

जबलपुर. Madhya Pradesh Power Transmission Company (एमपी ट्रांसको) ने जबलपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी द्वारा 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन के लिए निर्मित की जा रही अत्यंत जटिल डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का सबस्टेशन स्तर पर दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

अब शहर को मिलेगी अधिक स्थिर और विश्वसनीय बिजली

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता अमरकीर्ति सक्सेना के अनुसार, 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन के स्विचयार्ड में सीमित स्थान होने के बावजूद पहले से स्थापित सेट-अप में आवश्यक तकनीकी संशोधन कर दूसरे 132 केवी सर्किट की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने बताया कि ट्रांसको की टीम ने उच्च तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय और निरंतर परिश्रम से इस जटिल कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा कर तकनीकी उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। इससे शहर के विद्युत तंत्र को दीर्घकालिक स्थायित्व और भरोसेमंद आपूर्ति मिलेगी।

विनोबा भावे सबस्टेशन को मिला अतिरिक्त सर्किट

अब 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन को 220 केवी नयागांव सबस्टेशन, जबलपुर से एक अतिरिक्त सर्किट उपलब्ध हो गया है। यह पहले से संचालित 132 केवी व्हीकल फैक्ट्री सबस्टेशन, जबलपुर से जुड़े सर्किट के अतिरिक्त है।

इस नई व्यवस्था से किसी एक सर्किट में तकनीकी बाधा आने पर न्यूनतम समय में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। साथ ही, रख-रखाव कार्यों के दौरान पूर्ण शटडाउन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button