मनोरंजन

स्कॉटलैंड की हसीन वादियों में खोईं निकिता दत्ता, भेड़ों के झुंड के बीच हाइकिंग करते हुए शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

अभिनेत्री निकिता दत्ता इन दिनों स्कॉटलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। देखें 'बनेट स्टेन' पर हाइकिंग करते और भेड़ों के झुंड के बीच निकिता दत्ता की खूबसूरत तस्वीरें।

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री निकिता दत्ता इन दिनों स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रही हैं। यात्रा की शौकीन निकिता ने सोशल मीडिया पर अपने “पोस्टकार्ड्स फ्रॉम स्कॉटलैंड” के वेकेशन डायरी की शानदार झलकियां साझा की हैं। हरे-भरे पहाड़ों और खुले मैदानों के बीच हाइकिंग करते हुए निकिता का यह नया अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

‘बनेट स्टेन’ पर हाइकिंग और भेड़ों का झुंड, निकिता ने शेयर किया मजेदार अनुभव

निकिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर स्कॉटलैंड के खूबसूरत ग्रामीण इलाकों का एक वीडियो और कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को “स्कॉटलैंड से पोस्टकार्ड्स” का कैप्शन दिया है। अपनी इस यात्रा का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि कैसे अनछुए और छिपे हुए खूबसूरत नजारों की तलाश में वह थोड़ी आगे निकल गईं और अचानक भेड़ों के एक बड़े झुंड के बीच पहुंच गईं।

निकिता ने अपने पोस्ट में लिखा, “स्कॉटलैंड में कुछ अनछुए छिपे हुए खूबसूरत नज़ारों की तलाश में मैं थोड़ी ज़्यादा ही मेहनत कर बैठी और भेड़ों से भरे इस मैदान पर पहुंच गई। ‘बनेट स्टेन’ नाम की चट्टान भले ही सिर्फ एक फोटो लेने की जगह थी, लेकिन यहां तक कि छोटी सी चढ़ाई सबसे मजेदार थी।”

टीवी से बॉलीवुड और मराठी सिनेमा तक निकिता का सफर

फिटनेस फ्रीक निकिता अक्सर अपने गहन योगा सेशन और आउटडोर एडवेंचर्स की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो निकिता ने टीवी शो “ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी” और “एक दूजे के वास्ते” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘कबीर सिंह’, ‘द बिग बुल’, ‘डिब्बुक’, ‘रॉकेट गैंग’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा। निकिता मराठी सिनेमा में भी फिल्म “घरत गणपत” के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button