मनोरंजन

BB Secret: ‘बाथरूम के अंदर बहुत कुछ होता है…’ दिव्या अग्रवाल ने खोल दी बिग बॉस के डार्क सीक्रेट्स की पोल!

क्या बिग बॉस के घर में सच में मिलती है शराब? क्या बाथरूम के अंदर इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स? 'बिग बॉस OTT' विनर दिव्या अग्रवाल ने खोल दिए शो के वो चौंकाने वाले राज, जो कैमरे पर कभी नहीं दिखे!

मुंबई: कॉन्ट्रोवर्सी, हाई-वोल्टेज ड्रामा और चौबीसों घंटे कैमरों का पहरा… ‘बिग बॉस’ का घर हर साल टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाता है। लेकिन दर्शकों के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि कैमरे के पीछे इस घर में आखिर क्या-क्या खिचड़ी पकती है? अब इसी रहस्य से पर्दा उठाया है ‘बिग बॉस OTT’ सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने। शार्दूल पंडित के पॉडकास्ट ‘Shaardulogy’ में पहुंची दिव्या ने बेहद बेबाकी से सिगरेट, शराब और कंटेस्टेंट्स के बीच इंटीमेसी को लेकर वो चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर मेकर्स के भी पसीने छूट जाएंगे।

कॉफी के लिए तरसते हैं कंटेस्टेंट्स, लेकिन सिगरेट की है खुली छूट!

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि बिग बॉस के घर में राशन को लेकर जितने सख्त नियम हैं, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “घर के अंदर कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी बेसिक चीजें भी किसी लग्जरी से कम नहीं होतीं। केचअप के लिए तो मुझे कई बार जुगाड़ लगाना पड़ता था।”

हालांकि, दिव्या ने एक हैरान करने वाली बात भी बताई। उन्होंने साफ किया कि खाने-पीने पर पाबंदी के बावजूद सिगरेट को लेकर मेकर्स बेहद नरम रहते हैं। दिव्या के मुताबिक, “सिगरेट को कोई लग्जरी आइटम नहीं माना जाता। सुबह होते ही कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि उन्हें कौन सा ब्रांड चाहिए, और उनकी पसंद की सिगरेट अंदर पहुंचा दी जाती है।”

क्या वीकेंड का वार में मिलती है शराब? जानें हकीकत

शो से बाहर आने के बाद अक्सर कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि क्या पार्टियों या वीकेंड के वार में उन्हें अल्कोहल सर्व किया जाता है? इस अफवाह पर विराम लगाते हुए दिव्या ने कहा, “लोगों को लगता है कि हमें अंदर दारू मिलती होगी, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है। बिग बॉस के घर के अंदर किसी को भी शराब या अल्कोहल की बूंद तक नसीब नहीं होती। यह सबसे बड़ा मिथ है जो लोग मुझसे बाहर आने के बाद पूछते हैं।”

कैमरे के पीछे का सच: ‘बाथरूम के अंदर होता है बहुत कुछ…’

पॉडकास्ट का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब बात कंटेस्टेंट्स की प्राइवेसी और पर्सनल लाइफ पर रुकी। जब दिव्या से पूछा गया कि क्या फैंस आपसे यह भी पूछते हैं कि अंदर सेक्स होता है? इस पर दिव्या ने हंसते हुए हामी भरी और एक बड़ा हिंट देते हुए कहा कि कैमरे के सामने भले ही कुछ न दिखे, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है।

इस बात पर मुहर लगाते हुए शो के होस्ट शार्दूल पंडित ने भी चुटकी ली और कहा, “होता तो बहुत कुछ है, लेकिन बाथरूम के अंदर (जहां कैमरे नहीं होते)।” इसके अलावा दिव्या ने हंसते हुए यह भी शेयर किया कि लोग उनसे इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि एक बार तो किसी ने यह पूछ लिया था कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां आती हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button