मनोरंजन

23 शहर, 15 हजार प्रतिभागी और मिलान तक का सफर: शुरू हुआ ‘मिस शी इंडिया 2027’ का मेगा ऑडिशन

ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने मुंबई में 'मिस शी इंडिया 2027' का आगाज़ किया। 23 शहरों से 15 हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, विजेताओं को मिलेगा मिलान और बॉलीवुड में काम का मौका।

मुंबई। देश में फैशन, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टैलेंट को एक नया राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से हैदराबाद की प्रमुख मीडिया कंपनी ‘ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट’ ने ‘मिस शी इंडिया 2027’ के मेगा आयोजन का औपचारिक आगाज़ कर दिया है। मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के साथ ‘ग्रेडिएंट एशियन फैशन टूर’ के 25वें सीजन की भी शुरुआत हुई। करीब छह महीने तक चलने वाले इस टैलेंट हंट में देश के 23 प्रमुख शहरों से 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

फरवरी में हैदराबाद में होगा ग्रैंड फिनाले

‘मिस शी इंडिया 2027’ का ग्रैंड फिनाले फरवरी 2027 में हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा, जहाँ विजेता के नाम की घोषणा होगी। मुंबई में आयोजित लॉन्चिंग इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी वॉक, आत्मविश्वास और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अभियान के तहत चयनित प्रतिभागियों को बॉलीवुड और फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियों द्वारा मेंटरशिप और ट्रेनिंग दी जाएगी।

क्रिएटिव इकोनॉमी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: डॉ. विमल माथुर

ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विमल माथुर ने कहा कि ‘मिस शी इंडिया 2027’ केवल एक ब्यूटी पेजेंट या रैंप शो नहीं है, बल्कि यह भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और महिला प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने बताया कि चयनित विजेताओं को इटली के ‘मिलान फैशन वीक’ जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

ताज के बाद खुलेंगे करियर के बड़े रास्ते

कंपनी के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल ताज पहनाने तक सीमित नहीं रहेगी। विजेताओं को बॉलीवुड फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंडोर्समेंट और ग्लोबल फैशन शो में काम करने के सीधे मौके मिलेंगे।

ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने की ₹5,000 करोड़ के निवेश की घोषणा

उत्पादन, विज्ञापन, वीएफएक्स (VFX), एडिटिंग और पीआर क्षेत्र में सक्रिय ‘ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट’ ने देश की ‘क्रिएटिव और ऑरेंज इकोनॉमी’ को मजबूत करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश का भी ऐलान किया है। यह पहल महिला उद्यमिता और कला क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button