अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की महावार्ता 11 जुलाई को, पाकिस्तान करेगा मेजबानी

अमेरिका और ईरान के बीच 11 जुलाई को पाकिस्तान में अगले दौर की वार्ता होगी। इस बैठक में परमाणु मुद्दे और अमेरिकी प्रतिबंधों पर चर्चा की जाएगी। जानिए पूरी रिपोर्ट।

वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत का अगला दौर 11 जुलाई को होने जा रहा है। इस बार इस बेहद संवेदनशील महावार्ता की मेजबानी पड़ोसी देश पाकिस्तान करेगा। अल-अरेबिया न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में बैठकर कई महत्वपूर्ण और विवादित मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे मध्य-पूर्व (Middle East) में शांति बहाली की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों पर होगी अहम चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई को होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना, विदेशों में जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को बहाल करना और ईरानी परमाणु मसला होगा। इस बैठक के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के नामों का फैसला दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के रियासती जनाजे के कार्यक्रमों के समापन के बाद अंतिम रूप से लिया जाएगा।

18 जून को हुआ था युद्ध रोकने का समझौता, कतर-पाकिस्तान बने मध्यस्थ

आपको बता दें कि लंबे समय से जारी तनातनी के बाद अमेरिका और ईरान ने सभी मोर्चों पर जंग रोकने के लिए 18 जून को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें लेबनान में युद्धविराम भी शामिल था। इसके बाद 21 जून को पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसके बाद 22 जून को स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की बातचीत की गई। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने भी पुष्टि की है कि दोनों देश बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button