अंतरराष्ट्रीय

US India Trade Relations: ट्रंप की नीतियों से भारत-अमेरिका रिश्तों को लगा झटका, अपने ही पूर्व NSA के निशाने पर आए राष्ट्रपति

अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें क्यों बोल्टन ने कहा कि चीन-पाकिस्तान को छोड़कर भारत को निशाना बनाया गया।

नई दिल्ली/वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही व्यापारिक नीतियों को लेकर अपनों के बीच घिर गए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने ट्रंप प्रशासन की विदेश और व्यापार नीति की तीखी आलोचना की है। बोल्टन का आरोप है कि ट्रंप ने चीन और पाकिस्तान पर टैरिफ बढ़ाने के बजाय जानबूझकर भारत को निशाना बनाया, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों और जुर्माने को पूरी तरह अनुचित बताया है।

चीन-पाक पर नरमी और भारत पर पाबंदी बड़ी गलती, जल्द हो सकता है ट्रेड डील

जॉन बोल्टन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैश्विक व्यापार में असली समस्या चीन है, लेकिन ट्रंप ने अपने सभी व्यापारिक सहयोगियों के खिलाफ एक तरह से आर्थिक युद्ध छेड़ दिया। उन्होंने सलाह दी कि इन रिश्तों को सुधारने का एकमात्र तरीका सभी ट्रंप टैरिफ को खत्म करना है।

हालांकि, इन तनावों के बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जल्द ही दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता (Trade Agreement) पूरा होने की उम्मीद जताई है। सर्जियो के मुताबिक, बातचीत का 99 फीसदी हिस्सा पूरा हो चुका है और सिर्फ आखिरी एक प्रतिशत काम बाकी है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत तालमेल के चलते यह ऐतिहासिक समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button