मनोरंजन

Ravi Kishan Post for Daughter: बेटी रिवा के जन्मदिन पर रवि किशन का इमोशनल पोस्ट, शेयर की सालों पुरानी अनदेखी तस्वीर

Ravi Kishan Instagram Post: रवि किशन ने बेटी रिवा के जन्मदिन पर शेयर की दुर्लभ पुरानी फोटो। जानिए रवि किशन ने अपने 34 साल के फिल्मी संघर्ष को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया।

मुंबई: भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व राजनेता रवि किशन ने 4 जुलाई को अपनी बेटी रीवा किशन के जन्मदिन पर एक बेहद खास और भावुक पोस्ट शेयर किया है। रवि किशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने युवा दिनों की एक दुर्लभ फैमिली फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रीति किशन शुक्ला और नन्हीं रिवा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने बेटी के लिए अपना प्यार जाहिर किया और उन्हें अपनी ‘चमकती स्टार’ बताया।

“महादेव रक्षा करें…” रवि किशन का बेटी के लिए खास संदेश

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस थ्रोबैक तस्वीर में युवा रवि किशन अपनी पत्नी के बगल में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी की गोद में छोटी सी रीवा नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत पल को याद करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रिवा। महादेव आपको आशीर्वाद दें, आपका मार्गदर्शन करें और आपकी रक्षा करें। मुझे आप पर गर्व है। मेरी स्टार, चमकती रहो।” फैंस इस पुरानी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

रियलिटी शो ‘एलायंस’ में बेटी के साथ आए नजर

रवि किशन को हाल ही में कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी गेम शो ‘एलायंस’ में बेटी रिवा के साथ देखा गया था। भले ही अभिनेता इस शो में महज एक हफ्ते के लिए मेहमान बनकर पहुंचे थे, लेकिन मनोरंजन उद्योग में अपने लगभग चार दशक लंबे सफर के अनसुने किस्से साझा कर उन्होंने शो के युवा प्रतियोगियों का दिल जीत लिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

90 के दशक में उड़ता था मजाक, 34 साल बाद चमकी किस्मत

शो के दौरान रवि किशन ने अपने कठिन संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में जब दूसरे अभिनेता स्टार बन रहे थे, तो वे अक्सर उनका मजाक उड़ाया करते थे और उन्हें नजरअंदाज करते थे। रवि ने कहा, “मेरी आवाज अच्छी थी। मुझे घुड़सवारी, अभिनय, उर्दू, हिंदी, डांस सबकुछ आता था। मैं पूरी तरह से तैयार था, फिर भी पीछे रह गया। मैं खुद से कहता था कि अगर उनका समय आया है, तो मेरा भी आएगा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरा समय 34 साल बाद आएगा।”

धैर्य और लगन से हासिल किया मुकाम

अपने सफर पर बात करते हुए रवि किशन ने आगे कहा, “34 साल के लंबे इंतजार के बाद जब मेरा समय आया, तो मैंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सारे पुरस्कार जीते। मैं उन मंचों पर खड़ा हुआ जहां मुझे पहले कभी आमंत्रित नहीं किया जाता था। किसी को विश्वास नहीं था कि मैं कुछ कर सकता हूं, लेकिन आज मैं यहां हूं।” रवि किशन की धैर्य और दृढ़ संकल्प से भरी इस कहानी को सुनकर शो के सभी प्रतियोगी भावुक और प्रेरित नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button