अंशुला कपूर की मेहंदी में जाह्नवी-खुशी का ‘सीक्रेट’ सरप्राइज; पटोला लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं दुल्हन
Anshula Kapoor Mehndi: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जाह्नवी और खुशी कपूर ने बहन अंशुला को दिया मेहंदी का शानदार सरप्राइज, देखें डिटेल्स।
मुंबई: कपूर खानदान में इस वक्त शहनाइयों की गूंज है। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, और उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में अंशुला की मेहंदी सेरेमनी बेहद इमोशनल और खास रही, क्योंकि उनकी बहनों—जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर—ने मिलकर उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी अंशुला को कानों-कान खबर नहीं थी।
जाह्नवी और खुशी कपूर का ‘सीक्रेट’ मेहंदी सरप्राइज
अंशुला कपूर ने खुलासा किया कि इस पूरी मेहंदी सेरेमनी की प्लानिंग उनकी बहनों जाह्नवी और खुशी ने बेहद गुप्त तरीके से की थी। अंशुला को सिर्फ इतना पता था कि कोई छोटा सा पारिवारिक गेट-टुगेदर है, लेकिन जब वह वेन्यू पर पहुंचीं, तो अपनी मेहंदी का खूबसूरत सेटअप देखकर भावुक हो गईं। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुआ यह फंक्शन प्यार और भावनाओं का एक खूबसूरत संगम बन गया।
ससुराल के सम्मान में पहना खास गुजराती ‘पटोला’ लहंगा
अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता का बेहद खूबसूरत टील ब्लू लहंगा चुना। इस लहंगे की खास बात यह थी कि यह गुजरात की पारंपरिक ‘पटोला’ हस्तकला से प्रेरित था, जिसमें डिजाइनर का सिग्नेचर मिरर वर्क भी शामिल था। अर्पिता मेहता के करियर का यह पहला पटोला-प्रेरित ब्राइडल लहंगा है।
अंशुला ने जताई अपनी खुशी
लहंगे के चयन पर बात करते हुए अंशुला ने कहा, “मैं अपनी मेहंदी पर ऐसा परिधान पहनना चाहती थी, जो उस परिवार (ससुराल) की परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करे, जिसका मैं जल्द ही हिस्सा बनने जा रही हूं।” उन्होंने आगे कहा कि बहनों के इस सरप्राइज और अपनों के प्यार से घिरा यह खास दिन हमेशा-हमेशा के लिए उनकी यादों में बस गया है।




