मध्य प्रदेश

MP Terror Module: एमपी ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, ‘मिशन-2047’ और टारगेट किलिंग के एजेंडे पर काम कर रहा था आतंकी नेटवर्क!

एमपी एटीएस की पूछताछ में संदिग्ध आतंकी इजहार उल हक और फराज ने उगले राज। पाकिस्तान कनेक्शन और PFI के 'मिशन-2047' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल: मध्य प्रदेश में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई के बीच एटीएस (ATS) की पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी इजहार उल हक और भोपाल से पकड़े गए मोहम्मद फराज ने कबूला है कि वे पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। यह पूरा नेटवर्क प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के ‘मिशन-2047’ पर काम कर रहा था, जिसका मुख्य मकसद देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना, युवाओं का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल तैयार करना और देश में अस्थिरता पैदा करना था।

‘जिहादी बनो, शहादत मिलेगी’… पाकिस्तानी हैंडलर्स ने वीडियो कॉल पर दिलाई थी शपथ

ATS की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे आकाओं से जुड़े थे। भोपाल से गिरफ्तार मोहम्मद फराज को सोशल मीडिया पर ‘खालिद सैफुल्ला’ के नाम से जाना जाता था, जिसे पाकिस्तानी हैंडलर ने लश्कर कमांडर के तौर पर पेश किया था। हैंडलर्स ने फराज को वीडियो कॉल के जरिए कथित जिहाद की राह पर चलने और जान देने तक की शपथ दिलाई थी। इतना ही नहीं, फराज को जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवाने का निर्देश भी दिया गया था, ताकि उसे किसी अन्य देश के रास्ते पाकिस्तान बुलाकर मुजाहिदीन बनने की हथियारों वाली ट्रेनिंग दी जा सके।

देवबंद से जुड़ा था लिंक; ‘टारगेट किलिंग’ के लिए समय का कर रहे थे इंतजार

पूछताछ में यह भी साफ हुआ है कि फराज पिछले 5-6 सालों से उत्तर प्रदेश के देवबंद (सहारनपुर) निवासी नईम अब्दुल्ला के संपर्क में था। नईम ने ही फराज और इजहार का परिचय पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। आरोपियों ने बताया कि उनका प्लान देश में डर का माहौल पैदा करना और सही वक्त आने पर एक साथ बाहर निकलकर ‘टारगेट किलिंग’ व शासन को उखाड़ फेंकने का था। एटीएस ने आरोपियों के पास से कई संदिग्ध डिजिटल दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। नेटवर्क के बाकी कड़ियों को खंगालने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button