मनोरंजन

‘छावा’ फेम विनीत कुमार बने पापा, शादी के तीन साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

मुंबई

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी हां, एक्टर के घर शादी के तीन साल बाद बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी रुचिरा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है, जिसके बाद कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

'छावा', 'जाट' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके विनीत कुमार ने 27 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'भगवान का प्रेम बरस रहा है। वो बड़े दयालु हैं। इस दुनिया में छोटे सिंह आ चुके हैं। वो पहले ही हमारा दिल चुरा रहे हैं। बेटा हुआ है। भगवान इस प्यारे से खुशी के तोहफे के लिए शुक्रिया।'

जैसे ही एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आया, उन्हें फैंस की बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। एक्टर विक्रांत मैसी ने विनीत के पोस्ट पर लिखा, 'बहुत बहुत बधाई भाई साहब।' आहना कुमरा ने लिखा, 'क्या गजब गुड न्यूज दी है। मैं छुटकू से मिलने को बेकरार हूं।'

मां बनने के 3 दिन बाद दी गुड न्यूज
बता दें, विनीत कुमार सिंह की पत्नी रुचिरा ने 24 जुलाई को बेटे को जन्म दिया और अब इस बात का खुलासा कर रुचिरा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। बहुत कुछ हो रहा है और मैं भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं।'

बता दें, विनीत और रुचिरा ने 29 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले उन्होंने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, अब शादी के 3 साल बाद कपल को एक प्यारे से बेटे का आशीर्वाद मिला है।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button