देश
इंडिगो का बड़ा एलान: चुनिंदा यात्रियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये मुआवजे के रूप में
दिसंबर की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सामने अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया। 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों में हाहाकार मच गया।

नई दिल्ली. दिसंबर की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सामने अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया। 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों में हाहाकार मच गया। भारतीय विमानन इतिहास में ऐसी स्थिति पहले शायद ही देखने को मिली थी।
यात्रियों को कई-कई घंटों तक हवाई अड्डों पर इंतजार करना पड़ा, कई एयरपोर्ट पर सूटकेसों के ढेर लग गए और हजारों लोग बिना किसी स्पष्ट जानकारी के फंसे रहे। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन इसी बीच इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है।
गहरी प्रभावित यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले उन यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा, जो कई घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे और भीड़भाड़ से बुरी तरह प्रभावित हुए।
यह ट्रैवल वाउचर—
- अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी उड़ान में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- उन यात्रियों के लिए है जिन्हें भीड़ और लंबे इंतजार के कारण सबसे अधिक परेशानी हुई।
- इंडिगो ने स्पष्ट किया कि यह मुआवजा सरकारी गाइडलाइनों से अलग और अतिरिक्त है। मौजूदा नियमों के तहत 24 घंटे के भीतर उड़ान कैंसिल होने पर एयरलाइंस यात्रियों को ₹5,000 से ₹10,000 का बेसिक मुआवजा देने के लिए बाध्य हैं।
कैंसिल हुई उड़ानों के रिफंड पर भी अपडेट
- इंडिगो ने बताया कि ऑपरेशनल रुकावट के बाद सभी कैंसिल उड़ानों के लिए रिफंड प्रोसेस शुरू कर दिए गए हैं।
- अधिकांश रिफंड यात्रियों के खातों में पहुंच चुके हैं।
- बाकी रिफंड भी जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे।
- एयरलाइन ने वादा किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराई जाए, इसके लिए वह अपनी ऑपरेशनल क्षमता और मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत कर रही है।




