खेल

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा का छूटा कैच, 2 ओवर के बाद स्कोर 13/0

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वारशुईस आए हैं। भारत बिना किसी बदलाव के उतरा है। सीरीज 3 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। अगर किसी भी टीम ने इस मैच को जीत लिया तो वह टीम सीरीज नहीं हारेगी।
अभिषेक का छूटा कैच
अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर स्टेप आउट करके मारना चाहते थे, लेकिन बल्ले और बॉल का संपर्क नहीं हुआ। दूसरी गेंद पर संपर्क हुआ तो गेंद हवा में चली गई। हालांकि, उनका कैच छूट गया।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। बेन ड्वारशुईस गेंदबाजी कर रहे हैं। 

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button