मनोरंजन

नो बॉडी डबल, नो समझौता! साई धनशिका बोलीं—‘योगी दा’ के सारे स्टंट मैंने खुद किए

Yogi Da Movie: साई धनशिका ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म ‘योगी दा’ में सभी एक्शन सीन बिना बॉडी डबल के किए। 6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म।

मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री Sai Dhanshika अपनी अपकमिंग फिल्म Yogi Da** की रिलीज को लेकर खासा उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि इस फिल्म में उन्होंने सभी एक्शन सीन बिना किसी बॉडी डबल के खुद किए हैं। उनका कहना है कि अगर महिलाएं ठान लें, तो वे पुरुषों की तरह ही शानदार और जोखिम भरे स्टंट कर सकती हैं।

‘हर स्टंट मैंने खुद किया’

एक इवेंट के दौरान साई धनशिका ने कहा, “मैंने पहली बार फिल्म पेरानमाई में एक्शन किया था और वही अनुभव आज भी मेरे काम आ रहा है। योगी दा में हर स्टंट सीन मैंने खुद किया है, बिना किसी बॉडी डबल के। महिलाएं अगर मन बना लें, तो पुरुषों जितने ही बेहतरीन स्टंट कर सकती हैं।”

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भी उठाया मुद्दा

फिल्म के संदेश पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि योगी दा आज के समाज की एक कड़वी सच्चाई को सामने लाती है।
उन्होंने कहा, “आज महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। अक्सर यह सोच बना ली जाती है कि अगर कोई महिला शारीरिक रूप से घायल हो जाए, तो वह दोबारा खड़ी नहीं हो सकती। लेकिन योगी दा दिखाती है कि महिला न सिर्फ इससे उबर सकती है, बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौट सकती है। यह फिल्म महिलाओं की क्षमता को सामने लाने के लिए बनाई गई है।”

‘कबाली’ से जुड़ी है फिल्म के टाइटल की कहानी

साई धनशिका ने फिल्म के नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि योगी दा का टाइटल सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्म Kabali से प्रेरित है। अभिनेत्री ने कहा, “कबाली में मैंने रजनीकांत सर की बेटी ‘योगी’ का किरदार निभाया था। वहीं से योगी दा की शुरुआत हुई। कबाली के लिए मैंने अपने असली बाल कटवाए थे, जबकि इस फिल्म में विग का इस्तेमाल किया गया। कबाली के बाद कई महिलाओं ने मेरे किरदार से प्रेरित होकर बाल कटवाए थे। तभी मुझे समझ आया कि एक फिल्म समाज पर कितना गहरा असर डाल सकती है।”

टीम का जताया आभार

साई धनशिका ने अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद। यह सब आप लोगों के बिना संभव नहीं था। मैं मानती हूं कि ज्यादा बोलने से बेहतर है कि काम बोले, जो मेहनत फिल्मों में नजर आती है।”

6 फरवरी को रिलीज होगी ‘योगी दा’

योगी दा एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसे Gautham Krishna ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण Sri Monica Cine Films के बैनर तले Senthilkumar ने किया है। फिल्म में साई धनशिका लीड रोल में नजर आएंगी और यह 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button