मध्य प्रदेश

MP बनेगा देश का पहला बड़ा राज्य जहाँ लागू होगा UCC, सतगढ़ी बनेगा भोपाल की नई पहचान: CM मोहन यादव

भोपाल के सतगढ़ी में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर और स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया। इसी महीने एमपी में लागू होगा UCC। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के कोलार क्षेत्र में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र’ (सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क) और भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश-एक विधान’ के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश इसी महीने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जा रहा है। सर्वधर्म और समुदायों के सुझावों के साथ इसे तैयार किया गया है, जिससे देश के बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क को भोपाल के विकास का ‘मंदिर’ बताया।

15 हजार युवाओं को रोजगार, विदेशी निवेश और यूनियन कार्बाइड की जगह बनेगा भव्य स्मारक

मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल के सतगढ़ी में 25 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार की क्षमता वाला प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यह पूरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नर्मदापुरम रोड और मंडीदीप से सीधा जुड़ेगा। प्रदेश में बढ़ रहे निवेश का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) के 30 लाख करोड़ के निवेश में से 10 लाख करोड़ रुपये धरातल पर आ चुके हैं।

अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसी वैश्विक ताकतों से राज्य को 10 हजार करोड़ का विदेशी निवेश मिला है। इसके साथ ही, पीथमपुर में परसों चीनी कंपनी ‘ल्यूगोंग’ का शुभारंभ होने जा रहा है। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने एलान किया कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे का निष्पादन कर वहाँ भव्य स्मारक और नया अस्पताल बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button