राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया में जंग और भारत में ‘नो टेंशन’: PM मोदी ने खोला 40 देशों से तेल लाने का सीक्रेट

पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान भारत में तेल और गैस संकट को पीएम मोदी ने कैसे टाला? जोधपुर में पीएम मोदी ने 40 देशों से तेल आयात करने की इनसाइड स्टोरी बताई। पूरी खबर पढ़ें।

पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के बाद जब पूरी दुनिया में ऊर्जा और ईंधन का संकट गहरा रहा था, तब भारत ने अपनी मजबूत कूटनीति से देश को सुरक्षित बचा लिया। शनिवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने से सप्लाई ठप होने की नौबत आई, तब भारत ने घबराने के बजाय अपनी दूरदर्शिता का इस्तेमाल किया। भारत ने समय रहते दुनिया के करीब 40 देशों से तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे देश में ईंधन की कोई कमी नहीं होने पाई।

अफवाहों के बीच सरकार का सीक्रेट मिशन और राजस्थान का योगदान

पीएम मोदी ने बताया कि संकट के समय देश में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, लेकिन सरकार चुपचाप आम नागरिकों को राहत देने के लिए अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रही थी। भारत अपनी जरूरत का करीब 60 फीसदी एलपीजी (LPG) आयात करता है, इसलिए यह चुनौती बेहद बड़ी थी। पीएम ने इस संकट से उबरने में राजस्थान की धरती के योगदान का भी विशेष जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button