Nachis Jaave Release: परमिश वर्मा और पैराडॉक्स का नया गाना ‘नाची जावे’ रिलीज, हर पार्टी की बनेगा पहली पसंद!
परमिश वर्मा और पैराडॉक्स का नया पंजाबी गाना 'नाची जावे' (Nachis Jaave) रिलीज हो गया है। कुमार एस. तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के इस नए पार्टी एंथम की डिटेल्स यहाँ पढ़ें।
मुंबई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के रॉकस्टार परमिश वर्मा और मशहूर रैपर पैराडॉक्स का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब समेत सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले बने इस ट्रैक में जबरदस्त डांसेबल बीट्स और हाई-एनर्जी का ऐसा फ्यूजन है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
‘नाची जावे’ सिर्फ गाना नहीं, एक अनुभव है: परमिश वर्मा और पैराडॉक्स
इस धमाकेदार ट्रैक पर बात करते हुए परमिश वर्मा ने कहा, “यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि इसे महसूस करने और इसके साथ थिरकने के लिए है। पैराडॉक्स के साथ काम करने का अनुभव कमाल का रहा।” वहीं पैराडॉक्स ने कहा, “यह ट्रैक आत्मविश्वास, एनर्जी और जश्न की भावना को दर्शाता है। परमिश पाजी के साथ काम करने से यह सफर और भी यादगार बन गया।” टिप्स इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार एस. तौरानी को भी पूरा भरोसा है कि यह गाना हर पार्टी की प्लेलिस्ट में टॉप पर जगह बना लेगा। बता दें कि इस गाने को पैराडॉक्स और लाडी चहल ने मिलकर लिखा और कंपोज किया है।




