मध्य प्रदेश

अड़ीबाजी मामले का फरार आरोपी पकड़ा गया, लंबे समय से था पुलिस को तलाश

भोपाल. कोलार पुलिस ने मारपीट और अड़ीबाजी के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार फरियादी दौलत सिंह धाकड़ पिछले साल नवंबर में प्रियंका नगर कोलार रोड अपने दोस्त को छोड़ने गए थे। लौटते समय वंश मेहरा और उसके साथियों ने उन्हें रोककर शराब के लिए 500 रुपये मांगे। इंकार करने पर बेल्ट से मारपीट की गई। इस मामले में वंश मेहरा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि उसके दो साथी फरार थे। शुक्रवार को पुलिस ने राज पथरोड़ (प्रियंका नगर) और शैलेंद्र सेन (गरीब नगर) को गिरफ्तार कर लिया।

आधी रात पत्थर से हमला कर मोबाइल लूटने वाले शातिर भी पकड़े

हबीबगंज इलाके में युवक पर पत्थर से हमला कर मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वारदात गणेश मंदिर बस स्टॉप के पास आधी रात को हुई थी।

पैदल घर लौटते समय बनाया निशाना

ई-2 अरेरा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार तिवारी को उनके दोस्त ने बस स्टॉप पर छोड़ा था। वहां से पैदल घर जाते समय दो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

100 CCTV कैमरों से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना पर दोनों संदेहियों को गणेश मंदिर के पास से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी

  • गोलू सनी एंथोनी (मद्रासी कॉलोनी, टीटी नगर) – 8 आपराधिक मामले दर्ज
  • राज विशेष उर्फ बिट्टू (रोहित नगर, बावड़िया कला) – 3 मामले दर्ज

पैसे की लालच में की लूट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात में घूमने निकले थे और पैसों की चाहत में वारदात को अंजाम दिया। लूटा गया मोबाइल रेलवे पटरी के पास लोहे के पाइप में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी संजय चौकसे सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button