छत्तीसगढ़

नारायणपुर में जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री: हौसला बढ़ाया, साथ किया रात्रि भोज

नारायणपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर बस्तर में शांति स्थापना में उनके साहस और योगदान की सराहना की, जवानों के साथ रात्रि भोज भी किया।

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर प्रवास के दौरान आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी एवं सीएएफ के जवानों व अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना में सुरक्षा बलों के योगदान की सराहना करते हुए जवानों की हौसला अफजाई की।

जवानों के साथ रात्रि भोज, आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रिगणों ने बटालियन परिसर में जवानों के साथ रात्रि भोज किया और उनसे आत्मीय चर्चा की। इस दौरान जवानों ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री के साथ इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को मिली गति

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध बस्तर के कई इलाके माओवाद के कारण लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के कारण ही क्षेत्र में शांति का वातावरण बना और विकास कार्यों को गति मिली है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के कल्याण और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बम-गोलियों की जगह सुनाई दे रही विकास की आवाज: केदार कश्यप

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को सुरक्षा बल पूरी दृढ़ता से साकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बम और गोलियों की आवाज के स्थान पर आमजन की चहल-पहल, स्कूलों में ककहरा की गूंज और गांवों में मांदर की थाप सुनाई दे रही है।

स्मृति चिह्न और उपहारों का आदान-प्रदान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जवानों को उपहार भेंट किए, वहीं सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। पुलिस बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

नक्सल नियंत्रण के लिए सुरक्षा कैंपों की तैनाती

ज्ञात हो कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सुरक्षा कैंप स्थापित कर केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी सुंदरराज पी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बस्तर संभाग में शांति स्थापना में जवानों की भूमिका की सराहना की।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button