छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य आयोजन: 1500+ बच्चे स्वामी विवेकानंद बनकर एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 पर बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में वंदे मातरम् गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। विशाल रंगोली और प्रदर्शनी भी होगी।

उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर स्वदेशी दौड़ होगी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

पुलिस ग्राउंड में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि 12 जनवरी को उनके नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में एकत्र होंगे और वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। इसके साथ ही 1500 स्कूली बच्चे एक साथ नशा न करने की शपथ लेंगे।

प्रदर्शनी और विशाल रंगोली भी आकर्षण

उन्होंने बताया कि कंपनी गार्डन, बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं पुलिस ग्राउंड में 5500 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्रफल की विशाल और आकर्षक रंगोली के माध्यम से स्वामी विवेकानंद का चित्र उकेरा जा रहा है।

पूरे देश की नजरें बिलासपुर पर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देशभर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button