मध्य प्रदेश

भोपाल हाट बनेगा हरित नवाचार का केंद्र, 24–26 जनवरी को आजीविका ग्रीन मेला

भोपाल हाट में 24–26 जनवरी तक आजीविका ग्रीन मेला आयोजित। महिला स्व-सहायता समूहों के रसायन-मुक्त पौधे, फल-सब्जियां, जैविक खाद, कीटनाशक और बागवानी सामग्री उपलब्ध।

भोपाल. शहर के भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेला आयोजित किया जा रहा है। आयोजन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मेले में मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए रसायन-मुक्त और जैविक उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

16 जिलों से आएंगी समूहों की दीदियां, 40 स्टॉल लगेंगे

मेले में भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्वालियर, राजगढ़, सागर, श्योपुर, आगर-मालवा, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर और गुना जिलों से महिला समूहों की सदस्य (दीदियां) अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगी। सामग्री विक्रय के लिए भोपाल हाट परिसर में लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे।

पौधे, फल-सब्जियां और उन्नत किस्मों की उपलब्धता

मेले में नर्सरी में तैयार शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती और डहेलिया उपलब्ध रहेंगे। आस्था से जुड़े पौधों में तुलसी, शमी और बेल, जबकि सब्जी पौधों में टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और पत्ता गोभी उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राफ्टेड सब्जियों में बैंगन के पौधे तथा उन्नत फलदार वृक्षों में ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक), नींबू (सीडलेस), संतरा, चीकू और अनार विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे।

जैविक खाद और कीट नियंत्रण सामग्री

मेले में जैविक खाद जैसे केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत और द्रव्यजीवामृत उपलब्ध होंगे। जैविक कीटनाशकों में नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र, पंचपर्णी और दशपर्णी काढ़ा मिलेगा। एकीकृत कीट नियंत्रण सामग्री के अंतर्गत नीला-पीला स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप और लाइट ट्रैप भी उपलब्ध रहेंगे।

बागवानी सामग्री और खाद्य स्टॉल

इसके अतिरिक्त मिट्टी एवं गोबर के गमले, सब्जी पौध तैयार करने की सामग्री जैसे रूट ट्रे, कोको पीट तथा नर्सरी में उपयोग होने वाले उपकरण—खुरपी, कटाई-छंटाई के लिए सिकेटियर और बडिंग चाकू भी मेले में उपलब्ध रहेंगे।
मेले में आगंतुकों के लिए फ्रेश जूस, फ्रूट सलाद और हर्बल पेय के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

समय: आजीविका ग्रीन मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button