छत्तीसगढ़

गंगालूर में नक्सली मुठभेड़: डीआरजी के दो जवान हुए घायल

बीजापुर

जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली डीआरजी की टीम की मंगलवार की सुबह से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

इस मुठभेड़ में दो डीआरजी  के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल जवान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
 
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का अभियान क्षेत्र में अब भी जारी है। मुठभेड़ के समापन के पश्चात पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button