छत्तीसगढ़

दंतैल हाथियों की रहवासी इलाके में दस्तक, बार-बाल बचे राहगीर

बालोद

सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button