उत्तर प्रदेशराज्य

बरहुपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बाराती व घरातियों के बीच खूनी संषर्ष, की हत्या

महराजगंज (जौनपुर)
यूपी के जौनपुर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बाराती व घरातियों के बीच खूनी संषर्ष हो गया। घरातियों की पिटाई से एक बाराती की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई कराकर वर पक्ष के लोग वापस घर चले गए।

प्रतापगढ़ जिले के भूजेपुर गांव निवासी रामजी मौर्य के बेटे सुनील मौर्य की बारात गुरुवार की रात महराजगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य और बरहुपुर के निवासी विरेन्द्र मौर्य की चचेरी बहन खुशबू मौर्य से शादी के लिए पहुंची थी। तय समय पर बारात आयी और हंसी खुशी द्वारचार हुआ। इसके बाद लोग जयमाल के लिए बैठे थे। इसी दौरान किसी घराती ने कूलर की हवा अपनी ओर मोड़ लिया। इसको लेकर बारातियों ने विरोध किया। इस पर बाराती-घरातियों में कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। भगदड़ के बीच जयमाल का कार्यक्रम भी रुक गया। मारपीट के दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों बारात में आए 34 साल के कमल कुमार को बुरी तरह से पीट दिया था। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

 

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button