छत्तीसगढ़

विरासत जो राह दिखाए: स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने की जीवनगाथा पर डॉक्यूमेंट्री का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर की प्रथम महिला विधायक स्वर्गीय रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया, उनके संघर्ष और जनसेवा को बताया प्रेरणास्रोत।

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर की प्रथम महिला विधायक स्वर्गीय रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने” का विमोचन किया।

संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती उपासने के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसे कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा से लेकर रायपुर के विकास, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान तक उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी डॉक्यूमेंट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री आने वाली पीढ़ियों को स्वर्गीय रजनी दत्तात्रेय उपासने के व्यक्तित्व, मूल्यों और कार्यों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म युवाओं को समाजसेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करेगी।

परिजन रहे उपस्थित

डॉक्यूमेंट्री के विमोचन कार्यक्रम के दौरान सच्चिदानंद उपासने सहित स्वर्गीय श्रीमती उपासने के परिजन और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button