छत्तीसगढ़

आज मिलेगा रोजगार का अवसर: दंतेवाड़ा व जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा में 19 जनवरी 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, निजी कंपनियां डीजी ऑपरेटर, ऑडिट असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट पदों पर करेंगी भर्ती।

रायपुर. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सोमवार, 19 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा जिलों में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से बेरोजगार युवा निजी कंपनियों द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए सीधे आवेदन कर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

जांजगीर-चांपा में डीजी ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती

जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र भाग ले रही है, जहां डीजी ऑपरेटर के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • शैक्षणिक योग्यता: आईटीआई (डीजल मैकेनिक अथवा इलेक्ट्रिशियन) उत्तीर्ण
  • वेतनमान: 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह (अन्य भत्तों सहित)
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • कार्यस्थल: एसईसीएल, बिलासपुर

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं जिला रोजगार कार्यालय का वैध रोजगार पंजीयन कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। रोजगार पंजीयन के बिना प्लेसमेंट कैंप में भाग नहीं लिया जा सकेगा।

दंतेवाड़ा में ऑडिट असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट की भर्ती

वहीं, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा भी सोमवार को प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में RCC एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा द्वारा भर्ती की जाएगी।

रिक्त पद

  • ऑडिट असिस्टेंट – 02 पद
  • रिसेप्शनिस्ट – 01 पद

इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button