देश

भगोड़े लूथरा ब्रदर्स पर बड़ा एक्शन—क्लब ढहा, नोटिस जारी, एजेंसियों का घेरा तंग

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सख्त आदेश के बाद मंगलवार को प्रशासन ने आग से तबाह हुए नाइट क्लब के फरार मालिकों—सौरभ और गौरव लूथरा—के एक और प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई की।

गोवा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सख्त आदेश के बाद मंगलवार को प्रशासन ने आग से तबाह हुए नाइट क्लब के फरार मालिकों—सौरभ और गौरव लूथरा—के एक और प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई की।

वागाटोर बीच स्थित ‘रोमियो लेन’ का अवैध शैक प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह वही परिवार है जिनके अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हुई थी और कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड फरार हो गए थे।

इंटरपोल की कार्रवाई: लूथरा बंधुओं के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार— इंटरपोल ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएमओ के निर्देश पर उत्तरी गोवा जिला प्रशासन ने समुद्र तट पर बनी अवैध शैक को तोड़ने की कार्रवाई पूरी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया— “यह संरचना सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी।”

दिल्ली में लगाया गया लुकआउट नोटिस, परिवार ने बातचीत से किया इनकार

गोवा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित लूथरा परिवार के घर पर—

  • लुकआउट नोटिस चस्पा किया,
  • स्थानीय पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया,
  • और उनके घर जाकर पूछताछ की कोशिश की।
  • परिजन मीडिया से बात करने से बचते दिखे।

सूत्रों के मुताबिक, गोवा सरकार ने फैसला किया है कि लूथरा भाइयों द्वारा वागाटोर और अन्य तटीय इलाकों में संचालित अन्य सभी अवैध क्लब और कैफ़े भी जल्द गिराए जाएंगे। पंचायतें इसके लिए नए नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं।

सरकारी जमीन पर बना अवैध क्लब, नहीं थी कोई मंजूरी

CM सावंत का आदेश तब आया जब यह प्रमाण सामने आया कि वागाटोर स्थित लूथरा का एक और क्लब—

  • सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था,
  • उसके पास फायर सेफ्टी,
  • स्ट्रक्चरल परमिशन या पर्यावरणीय मंजूरी नहीं थी।

रिपोर्ट के अनुसार— यह क्लब टाइड लाइन के बेहद करीब बना था। हाई टाइड के दौरान समुद्री लहरें इसके लॉफ्ट तक पहुंच जाती थीं। एक्टिविस्टों ने इसे अरपोरा हादसे से पहले ही “टिक-टिक करता टाइम बम” बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button