मिशिमा में हिंसा का कहर: पहले स्प्रे से अंधा किया, फिर चाकू से गोदा, 14 लोग घायल
जापान के मिशिमा शहर की एक फैक्ट्री में चाकू से हमला, 14 लोग घायल। हमलावर को मौके से हिरासत में लिया गया, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट कर रहे हैं जांच।

नई दिल्ली. जापान के मिशिमा शहर में स्थित एक फैक्ट्री में चाकू से हुए हमले के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले के दौरान एक अज्ञात तरल पदार्थ भी स्प्रे किए जाने की सूचना है।
आठ घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से आठ लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत मौके पर भेजा गया।
फायर डिपार्टमेंट ने दी जानकारी
शिज़ुओका क्षेत्र के मिशिमा शहर में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी टोमोहारू सुगियामा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया,
“कुल चौदह लोगों को इमरजेंसी सेवाओं द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।”
फैक्ट्री में ही पकड़ा गया हमलावर
क्योटो न्यूज एजेंसी के अनुसार, टोक्यो के पश्चिम में स्थित मिशिमा की एक रबर फैक्ट्री में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। घटना के तुरंत बाद हमलावर को फैक्ट्री परिसर से ही पकड़ लिया गया और वह फिलहाल हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




