दिशा के रेड गाउन ने चुराए दिल, डीप नेक लुक पर तलविंदर का रिएक्शन वायरल
लाल गाउन में दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल। नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन वाला अवतार फिर छाया, तलविंदर संग डेटिंग रूमर्स तेज।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में वह लाल रंग के डीप-नेक गाउन में नजर आ रही हैं, जिसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। यह वही लुक है, जो दिशा ने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन में कैरी किया था।
तस्वीरों में खुले बाल, कॉन्फिडेंट पोज़ और ग्लैमरस अंदाज़ में दिशा बेहद हॉट और एलिगेंट दिख रही हैं। लाल गाउन में दिए गए उनके पोज़ ने सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ ला दी।
सेलेब्स ने की जमकर तारीफ
दिशा के इस बोल्ड लुक पर उनकी बेस्ट फ्रेंड Mouni Roy और Ananya Panday ने खुलकर तारीफ की। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा— “मेरी बहन सबसे खूबसूरत है. बस इतना ही.”
लाइक से फिर उभरी डेटिंग की चर्चा
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक और नाम चर्चा में रहा—पंजाबी सिंगर Talwinder। फैंस ने नोटिस किया कि तलविंदर ने दिशा की इस पोस्ट को लाइक किया है।
बताया जा रहा है कि नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद से ही इनके डेटिंग रूमर्स तेज़ हो गए हैं। हालांकि रिसेप्शन में तलविंदर की एंट्री मौनी रॉय के साथ हुई थी, जिससे फैंस और भी हैरान रह गए।
वर्क फ्रंट: 2026 में तीन बड़ी फिल्में
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 उनके लिए बेहद खास रहने वाला है।
- O Romeo – शाहिद कपूर के साथ, रिलीज: 13 फरवरी 2026
- Awarapan 2 – इमरान हाशमी के साथ
- Welcome to the Jungle – अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म
(आखिरी दो फिल्मों की रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं हुई है)



