देश

ट्रेन यात्रियों के लिए अपडेट: 2 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। भारतीय रेलवे ने मुंबई–नई दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर के बीच दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया। जानें रूट, स्टॉपेज, समय और बुकिंग डिटेल्स।

वडोदरा. रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के यात्रियों का सफर आसान होगा। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल

सीपीआरओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04001/04002 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल कुल 8 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04001

  • प्रस्थान: मुंबई सेंट्रल – रात 11:30 बजे
  • आगमन: नई दिल्ली – अगले दिन रात 08:50 बजे
  • परिचालन तिथि: 21, 24, 27 और 30 दिसंबर

ट्रेन संख्या 04002

  • प्रस्थान: नई दिल्ली – रात 10:40 बजे
  • आगमन: मुंबई सेंट्रल – अगले दिन रात 09:00 बजे
  • परिचालन तिथि: 20, 23, 26 और 29 दिसंबर
  • स्टॉपेज: बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और मथुरा।
  • कोच संरचना: फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास।

बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन संख्या 04695/04696 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल कुल 4 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04695

  • प्रस्थान: बांद्रा टर्मिनस – दोपहर 02:00 बजे
  • आगमन: अमृतसर – अगले दिन रात 08:30 बजे
  • परिचालन तिथि: 24 और 28 दिसंबर

ट्रेन संख्या 04696

  • प्रस्थान: अमृतसर – सुबह 04:20 बजे
  • आगमन: बांद्रा टर्मिनस – अगले दिन सुबह 11:00 बजे
  • परिचालन तिथि: 23 और 27 दिसंबर 2025

स्टॉपेज: बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास।

कोच संरचना: फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास।

आज से शुरू हुई बुकिंग

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04001 और 04695 की बुकिंग 20 दिसंबर से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button