राजनीतिक

थरूर का लगातार तीसरा बहिष्कार! मनीष तिवारी की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

कांग्रेस के साथ संबंधों में जारी खटास के बीच शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक से दूरी बनाए रखी। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्होंने पार्टी की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

नई दिल्ली. कांग्रेस के साथ संबंधों में जारी खटास के बीच शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक से दूरी बनाए रखी। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्होंने पार्टी की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया। थरूर द्वारा हाल के महीनों में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ के कई बयान दिए जाने से पार्टी में पहले ही असहजता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में उनका लगातार बैठकें छोड़ना राजनीतिक अटकलों को और बढ़ाता दिख रहा है।

सत्र की रणनीति पर बुलाई गई थी अहम बैठक

शीत सत्र का समापन 19 दिसंबर को होना है। इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी 99 लोकसभा सांसदों की रणनीति बैठक बुलाई थी, जिसमें फैसला होना था कि आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष को कैसे घेरा जाए।

इस अहम बैठक में शशि थरूर शामिल नहीं हुए। उनकी एक्स पोस्ट के अनुसार, वह गुरुवार को कोलकाता में थे, जहां वह अपने पुराने सहयोगी जॉन कोशी की शादी, बहन स्मिता थरूर के जन्मदिन और एक अन्य आयोजन में हिस्सा लेने गए थे। बैठक से मनीष तिवारी भी गैरहाजिर रहे, जिन्हें लेकर भी अक्सर पार्टी में चर्चाएं होती रहती हैं।

नवंबर की दो बैठकों में भी नहीं पहुंचे थे

इससे पहले नवंबर में हुई कांग्रेस की दो बैठकों में भी शशि थरूर शामिल नहीं हुए थे। इनमें से एक बैठक 30 नवंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई थी। अगस्त 2020 में थरूर और कुछ अन्य नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस समय जब उनसे गैरहाजिरी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि बैठक छोड़ने का सवाल नहीं है—वह केरल से दिल्ली लौट रहे थे और फ्लाइट में थे। बाद में उनके कार्यालय से बताया गया कि वह अपनी 90 वर्षीय मां के साथ दिल्ली लौट रहे थे और उनकी फ्लाइट रीशेड्यूल की गई थी।
उसी बैठक में केसी वेणुगोपाल भी मौजूद नहीं थे।

SIR मीटिंग से भी रहे थे दूर

18 नवंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बुलाई गई बैठक में भी शशि थरूर गैरहाजिर रहे थे। इस बैठक को सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया था। थरूर के कार्यालय के अनुसार, वह उस दिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण मीटिंग में नहीं पहुंच पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button