अंतरराष्ट्रीय

‘यह अपमान और संप्रभुता का सौदा है…’ इजराइल-लेबनान शांति समझौते पर भड़का हिजबुल्लाह, डील मानने से किया साफ इनकार

Hezbollah-Israel Conflict: हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने इजराइल और लेबनान के बीच हुए अमेरिकी शांति समझौते को खारिज कर दिया है। कासिम ने इसे संप्रभुता का नुकसान बताया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

दोहा. लेबनान और इजराइल के बीच सीमा पर चल रहे लंबे संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका में तैयार किए गए शांति समझौते को बड़ा झटका लगा है। हिजबुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम ने भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर इस समझौते को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कासिम ने इस डील को लेबनान के लिए ‘संप्रभुता का नुकसान’ और एक बेहद ‘अपमानजनक’ प्रस्ताव करार दिया है।

‘हथियार छोड़ना मंजूर नहीं’ — नईम कासिम की दो टूक

लेबनानी टीवी चैनल अल-मनार पर प्रसारित अपने संबोधन में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने वाशिंगटन में हुए इस प्रारूप समझौते को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा: हमें यह समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। इजरायली सैनिकों की वापसी की शर्त को हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण (हथियार छोड़ने) से जोड़ना बेहद खतरनाक प्रस्ताव है, जिसने तमाम दायरों को पार कर दिया है। वाशिंगटन में तैयार की गई यह डील अपमान, शर्मनाक और हमारी संप्रभुता को खोने जैसी है। इसके बजाय ईरान और अमेरिका के बीच हुए सहमति पत्र (MoU) के प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए।”

समझौते से हिजबुल्लाह को रखा गया था बाहर, इसलिए गहराया विवाद

दरअसल, शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मध्यस्थता में ‘लेबनान की संप्रभु सरकार और इजराइल सरकार’ के बीच इस शांति समझौते के प्रारूप पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस पूरी बातचीत और समझौते से दक्षिणी लेबनान में जमीनी तौर पर सबसे मजबूत सैन्य ताकत रखने वाले संगठन ‘हिजबुल्लाह’ को पूरी तरह बाहर रखा गया था। यही वजह थी कि इस डील की कामयाबी पर शुरुआत से ही आशंका के बादल मंडरा रहे थे और अब हिजबुल्लाह के इस कड़े रुख के बाद मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button