बिज़नेस

10 लाख यूनिट्स का माइलस्टोन: Royal Enfield के इस मॉडल पर टूटा ग्राहकों का भरोसा

Royal Enfield Sales 2025: कंपनी ने पहली बार 10 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया। Classic 350, Bullet 350 और Hunter 350 की रिकॉर्ड बिक्री, 25% सालाना ग्रोथ दर्ज।

नई दिल्ली. मिड-साइज़ मोटरसाइकिल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Royal Enfield ने वर्ष 2025 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज कर इतिहास रच दिया है। चेन्नई स्थित कंपनी ने घरेलू बाजार में पहली बार एक कैलेंडर वर्ष में 10,71,809 मोटरसाइकिलें बेचकर 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया है। यह बिक्री वर्ष 2024 में दर्ज 8,57,378 यूनिट की तुलना में करीब 25 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाती है।

निर्यात में भी शानदार बढ़त

रॉयल एनफील्ड ने 2025 में 1,32,132 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया, जो 2024 की 97,371 यूनिट के मुकाबले 36 प्रतिशत अधिक है। कंपनी फिलहाल चार अलग-अलग इंजन प्लेटफॉर्म पर 14 मॉडल बाजार में उतार रही है।

13 साल का सफर: तीसरा लगातार मजबूत साल

पिछले 13 वर्षों के थोक बिक्री आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि 2025 लगातार तीसरा साल है, जब कंपनी ने 8 लाख यूनिट से अधिक बिक्री दर्ज की है।

  • 2018 में पहली बार बिक्री 8,37,669 यूनिट तक पहुंची
  • 2019 में 17% गिरावट के साथ 6,90,913 यूनिट
  • 2020 (कोरोना काल) में सबसे निचला स्तर 5,38,889 यूनिट
  • इसके बाद नए मॉडल्स और प्रीमियम सेगमेंट की मजबूत मांग के चलते कंपनी ने जोरदार वापसी की।

2022 से 2024 तक निरंतर ग्रोथ

  • 2022: 28% वृद्धि के साथ 7,03,156 यूनिट
  • 2023: 17% वृद्धि, बिक्री 8,22,295 यूनिट
  • 2024: 4% वृद्धि के साथ नया रिकॉर्ड

2025 में हर महीने 1 लाख से ज्यादा बिक्री

अगस्त से अक्टूबर 2025 तक लगातार तीन महीनों में मासिक बिक्री 1 लाख यूनिट से ऊपर रही। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 1,16,844 यूनिट की अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री दर्ज की। जीएसटी 2.0 दर में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हुए कंपनी ने अपने लोकप्रिय 350cc मॉडल्स की कीमतों में 22,000 रुपये तक की कटौती की।

Classic 350 बनी टॉप सेलर

रॉयल एनफील्ड की Classic 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान इस मॉडल की हिस्सेदारी कुल बिक्री में 37 प्रतिशत रही।

350cc सेगमेंट में अजेय दबदबा

SIAM के थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर 2025) में कंपनी की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 8,21,908 यूनिट पहुंच गई। 250-350cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत रही।

  • Classic 350 – 40%
  • Bullet 350 – 25%
  • Hunter 350 और Meteor 350 – शेष 35%

युवाओं में इन 3 बाइक्स का सबसे ज्यादा क्रेज

दिसंबर 2025 में रॉयल एनफील्ड की तीन बाइक्स टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग मोटरसाइकिलों की सूची में शामिल रहीं—

  • Classic 350: 34,958 यूनिट (18% वार्षिक वृद्धि)
  • Bullet 350: 24,849 यूनिट (77% वृद्धि)
  • Hunter 350: 20,654 यूनिट (50% वृद्धि)

Classic, Bullet और Hunter की कीमतें

  • Hunter 350: ₹1.38 लाख – ₹1.67 लाख (एक्स-शोरूम)
  • Bullet 350: ₹1.62 लाख – ₹2.04 लाख
  • Classic 350: ₹1.83 लाख – ₹2.18 लाख
  • Goan Classic 350: ₹2.20 लाख – ₹2.23 लाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button