मनोरंजन

स्टाइल के पीछे की कहानी: कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को कहा ‘थैंक यू’, पोस्ट हुआ वायरल

कृति सेनन ने बहन नुपूर सेनन की शादी को यादगार बनाने पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आभार जताया। कृति ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज शेयर कर खास थैंक्यू पोस्ट लिखा।

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में अपनी बहन और अभिनेत्री नुपूर सेनन की शादी से जुड़ी यादों को एक बार फिर ताजा किया है। बहन की विदाई पर भावुक पोस्ट साझा करने के बाद अब कृति ने इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक खास धन्यवाद पोस्ट शेयर किया है।

पूरे परिवार की इंडियन ड्रेसेज़ मनीष ने की थीं डिजाइन

नुपूर सेनन की शादी में कृति सेनन और उनके पूरे परिवार ने जो भी इंडियन आउटफिट्स पहने थे, वे सभी मनीष मल्होत्रा द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए थे। दुल्हन नुपूर का वेडिंग लहंगा हो या फिर कृति और उनके माता-पिता की ड्रेसेज़—हर एक आउटफिट को शादी के थीम और पारिवारिक भावनाओं के अनुरूप कस्टमाइज किया गया था।

कृति सेनन ने क्या लिखा पोस्ट में

कृति ने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— “मेरे खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के लिए यह खास पोस्ट। शादी के लिए मेरे पूरे परिवार को इतनी खूबसूरती से सजाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपने दुल्हन से लेकर मेरे माता-पिता तक, सभी के लुक को इतने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के साथ कस्टमाइज किया कि हर कोई बेहद खुश और सहज महसूस कर रहा था। हमारे खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

शादी के दिन कैसी थी कृति और परिवार की ड्रेसेज़

नुपूर की शादी के दिन कृति सेनन ने ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था, जिसमें बारीक कढ़ाई और पैचवर्क किया गया था। कृति की मां ने पिंक और गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी थी, जबकि दुल्हन नुपूर का लहंगा पिंक और रेड शेड्स के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में डिजाइन किया गया था। शादी में पहनी गई सभी इंडियन ड्रेसेज़ अपनी-अपनी जगह बेहद खास और आकर्षक रहीं।

बड़े सितारों के लिए भी डिजाइन कर चुके हैं मनीष मल्होत्रा

मनीष मल्होत्रा इससे पहले परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों के लिए आउटफिट्स डिजाइन कर चुके हैं। कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के वेडिंग आउटफिट्स भी उन्हीं की डिजाइनिंग का हिस्सा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button