राष्ट्रीय

Lalu Yadav vs Samrat Choudhary: ‘मैं खुद शेर हूं, टारगेट करने दो’; सुरक्षा और बंगले के विवाद पर बोले लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए खुद को 'शेर' बताया है। जानें सुरक्षा और बंगले के विवाद पर क्या बोले आरजेडी चीफ।

पटना। बिहार की सियासत में सुरक्षा और सरकारी बंगले को लेकर मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर पलटवार किया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा की जा रही राजनीतिक बयानबाजी और सुरक्षा में कटौती को लेकर सवाल पूछा गया, तो लालू यादव ने बेबाकी से कहा, “मैं खुद शेर हूँ, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्हें टारगेट करने दीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे पार्टी को बहुत अच्छे से चला रहे हैं।

सुरक्षा और 10 सर्कुलर रोड बंगले पर थमा नहीं सियासी घमासान

बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा और आवास को लेकर पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक खींचतान जारी है। जून में राज्य सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की थी, जिसके विरोध में आरजेडी नेताओं ने अपनी पूरी सुरक्षा वापस लौटा दी थी।

हालांकि, समीक्षा के बाद सरकार ने दोबारा उनकी जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है, जिसे लालू यादव ने सरकार का ‘बैकफुट’ पर आना और प्रशासन का गलत कदम बताया है। सुरक्षा के साथ-साथ राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली कराए जाने पर भी खूब बयानबाजी हुई। सम्राट चौधरी के कड़े रुख के बाद करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहीं राबड़ी देवी को इसे खाली करना पड़ा और अब उन्हें 39 हार्डिंग रोड का नया बंगला आवंटित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button