मध्य प्रदेश

मासूम के शरीर पर कीलों के 17 निशान! ग्वालियर में बेरहमी की शिकार बच्ची की मौत, हत्यारा आमीन खान गिरफ्तार

Gwalior Child Murder Case: ग्वालियर के बरा गांव में चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम बच्ची को कीलों वाले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। मुख्य आरोपी आमीन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानिए दिल दहला देने वाली इस घटना की पूरी सच्चाई।

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में महज चोरी के शक में एक 8 साल की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर इस कदर पीटा गया कि उसकी जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आमीन खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आमीन ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

ताला खोलकर घर में घुसी थी मासूम, चोरी के शक में आमीन ने पार की हैवानियत की हदें

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। गुरुवार को जब वे काम पर गए थे, तब बच्ची खेलते हुए पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर पहुंच गई। घर पर ताला लटका था, जिसे बच्ची ने लटककर खोल लिया। आमीन का आरोप था कि घर के अंदर रखी गुल्लक से रुपये और उसकी पत्नी रेशमा का सोने का पेंडेंट गायब था।

चोरी का शक होने पर आमीन खान मासूम को उसके घर से उठा लाया। उसने घर के अंदर बच्ची के हाथ-पैर बांधे और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से डंडे बरसाए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को वह रात में उसके घर छोड़ आया, जहां अगली सुबह बच्ची मृत अवस्था में मिली।

शरीर पर कीलों के 17 निशान, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट की खौफनाक सच्चाई: मासूम के शरीर पर मिले जख्म बयां कर रहे हैं कि मौत से पहले वह कितना तड़पी होगी। आरोपी जिस डंडे से बच्ची को पीट रहा था, उसमें कीलें लगी हुई थीं। बच्ची के पंजे, पिंडली और कलाई पर कीलों के 17 गहरे निशान मिले हैं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई: आमीन और उसकी पत्नी रेशमा पर FIR दर्ज

पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी आमीन खान और उसकी पत्नी रेशमा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद ली गई है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जहां गमगीन माहौल में उसे दफनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button