मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल: दिव्यांगों को आपदा से बचाने के लिए ब्रेल लिपि में तैयार गाइडबुक का लोकार्पण

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांगों को आग, लू (हीटवेव) और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाने के लिए ब्रेल लिपि में तैयार विशेष पुस्तक का विमोचन किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नि:शक्तजन और दृष्टिबाधित नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रालय में एक विशेष गाइडबुक का लोकार्पण किया, जो ब्रेल लिपि में प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में आग, हीटवेव (लू) और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं।

केरल और असम के बाद मध्य प्रदेश बना देश का तीसरा राज्य

नि:शक्तजनों के लिए आपदा प्रबंधन (Disaster Management) के क्षेत्र में इस तरह की संवेदनशीलता दिखाने वाला मध्य प्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले केवल केरल और असम में ही दिव्यांगों के लिए ऐसी पहल की गई थी। यह पुस्तक दृष्टिबाधित भाई-बहनों को संकट के समय खुद को सुरक्षित रखने में आत्मनिर्भर और जागरूक बनाएगी।

दो विभागों के साझा सहयोग से हुआ प्रकाशन

इस विशेष पुस्तक का मुद्रण आपदा प्रबंध संस्थान (DMI) भोपाल द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से कराया गया है। इस गरिमामयी लोकार्पण अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला और प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगणकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button