मनोरंजन

‘3 इडियट्स’ यूनिवर्स का विस्तार, ‘4 इडियट्स’ से मचेगा धमाल

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट, स्क्रिप्ट लगभग तैयार, 2026 में शूटिंग संभव। कहानी में जुड़ेगा नया किरदार और मिलेगा नया आयाम।

मुंबई. निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी को देखने के अनोखे नजरिए पर बनी यह फिल्म समय के साथ और भी ज्यादा प्रासंगिक साबित हुई है। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

स्क्रिप्ट पर लगभग पूरा हुआ काम

सूत्रों के मुताबिक, ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। मेकर्स 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल प्रोजेक्ट को अस्थायी तौर पर ‘3 इडियट्स’ नाम से ही डेवलप किया जा रहा है, हालांकि आगे चलकर इसके टाइटल में बदलाव संभव है।

कहानी में होगा नया किरदार, ‘चौथे इडियट’ की तलाश

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार निर्माता फ्रेंचाइजी का दायरा बढ़ाने के इरादे से कहानी में एक नए मुख्य किरदार को शामिल करने की तैयारी में हैं। सूत्र ने बताया, “इस समय स्क्रिप्ट पर ‘3 इडियट्स’ नाम से काम चल रहा है और निर्माता ‘चौथे इडियट’ की तलाश में हैं, जो किसी बड़े अभिनेता का नाम हो सकता है।”

कहानी को मिलेगा नया आयाम

सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसमें नए ट्विस्ट और ताजगी जोड़ी जाएगी। मेकर्स का लक्ष्य है कि दूसरा पार्ट पहले से भी ज्यादा प्रभावशाली और यादगार बने।

गौरतलब है कि ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button