उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का अलर्ट मोड: कोहरे और ठंड के बीच अफसरों को फील्ड में रहने का आदेश

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर सीएम योगी ने यूपी में अलर्ट मोड के निर्देश दिए। हाईवे-एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा, रैन बसेरे और ट्रैवल गाइडलाइन सख्त।

लखनऊ. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्तों, आईजी, जिलाधिकारियों, पुलिस, ट्रैफिक और नगर निकाय अधिकारियों से साफ कहा कि जनजीवन, यातायात और निराश्रितों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा इंतजाम सख्त

  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों, गलियों, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।
  • एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
  • ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए
  • क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 उपलब्ध रहें

टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर से कोहरे की चेतावनी दी जाए

इसके साथ ही खराब विजिबिलिटी में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में—

  • सड़क प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए
  • रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड स्पष्ट हों
  • डार्क स्पॉट्स पर तत्काल बेहतर इंतजाम किए जाएं
  • उन्होंने एनएचएआई और स्टेट हाईवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा है।

कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए: मुख्यमंत्री

  • ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता न मिले।
  • निराश्रितों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए
  • रैन बसेरों में हीटर, अलाव और कंबल की समुचित व्यवस्था हो
  • गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं

धुंध और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैवल गाइडलाइन जारी

प्रशासन ने धुंध और कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए निम्न दिशा-निर्देश जारी किए हैं—

  • वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें
  • फॉग लाइट का उपयोग करें और हेडलाइट लो-बीम पर रखें
  • इमरजेंसी इंडिकेटर चालू रखें
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें
  • एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन न बदलें
  • ओवरटेकिंग से बचें
  • कोहरा ज्यादा घना हो तो यात्रा टालें
  • वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button