लाइफस्टाइल
छोटे किचन का मेकओवर—इन टिप्स से बनाएं स्पेसियस और मॉडर्न
किचन घर का वह हिस्सा है जो सीधे परिवार के स्वास्थ्य और दिनचर्या से जुड़ा होता है। आम कहा जाता है कि किसी घर की कार्यशैली किचन देखकर समझी जा सकती है।

किचन घर का वह हिस्सा है जो सीधे परिवार के स्वास्थ्य और दिनचर्या से जुड़ा होता है। आम कहा जाता है कि किसी घर की कार्यशैली किचन देखकर समझी जा सकती है। आजकल बड़े किचन कम ही मिलते हैं, लेकिन थोड़ी सी प्लानिंग और समझदारी से छोटा किचन भी लक्ज़री और सुन्दर दिख सकता है। सही व्यवस्था आपके किचन को न सिर्फ आकर्षक बनाती है, बल्कि हर इंच स्थान का उपयोग भी सुनिश्चित करती है।
1. दीवारों का सही उपयोग करें
- किचन की खाली दीवारें आपके लिए बड़ी मददगार हो सकती हैं।
- दीवारों पर हुक, रैक या मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाकर छोटे-छोटे बर्तनों और उपकरणों को टांगा जा सकता है।
- इससे कैबिनेट्स में स्पेस बचेगा और किचन व्यवस्थित व सुंदर दिखेगा।
2. जरूरत के अनुसार सामान को व्यवस्थित रखें
- किचन में बहुत सी चीज़ें होती हैं, लेकिन सभी की जरूरत एक साथ नहीं पड़ती।
- रोजमर्रा की चीजें सामने रखें।
- कम उपयोग वाली वस्तुएं पीछे या ऊपरी हिस्से में रखें।
- इससे जगह भी बचेगी और उपयोग में आसानी होगी।
3. सिंक के नीचे की खाली जगह का उपयोग करें
- सिंक के नीचे का हिस्सा अक्सर खाली रह जाता है।
- यहां सफाई से जुड़े सामान, डिटर्जेंट या कूड़ादान को रखा जा सकता है।
- चाहें तो इस हिस्से को ढकने के लिए सिंक कैबिनेट भी बनवा सकती हैं, ताकि किचन साफ-सुथरा दिखे।
4. ओवरहेड कैबिनेट बनवाएं
- यदि नीचे के कैबिनेट पर्याप्त नहीं हैं,
- आप ऊपर ओवरहेड कैबिनेट बनवा सकती हैं।
- इनमें रोजमर्रा के हल्के सामान, मसाले या पैक्ड फूड रखा जा सकता है।
- बार-बार झुकने की परेशानी भी कम होगी।
5. फोल्डेबल टेबल का उपयोग
- यदि किचन में डाइनिंग स्पेस की कमी है,
- दीवार पर फोल्डेबल टेबल और कुर्सियां लगवाकर जगह बचाई जा सकती है।
- जरूरत पड़ने पर इन्हें खोलकर खाना खा सकते हैं और बाद में फोल्ड करके स्पेस खाली रख सकते हैं।
6. बास्केट और होल्डर का इस्तेमाल करें
- कैबिनेट के अंदर बास्केट और होल्डर लगवाएं।
- इससे छोटी-बड़ी बोतलें और डिब्बे व्यवस्थित रहेंगे।
- सामान खोजने में समय नहीं लगेगा और किचन साफ-सुथरा दिखेगा।
7. लेज़ी सुसान कैबिनेट — कोनों के लिए परफेक्ट समाधान
- किचन के कोने वाले कैबिनेट अक्सर कम उपयोग में आते हैं क्योंकि उनमें रखा सामान आसानी से नहीं मिलता।
- लेज़ी सुसान (घूमने वाला कैबिनेट) इस समस्या का बेहतरीन समाधान है।
- इसके जरिए कोनों का पूरा स्पेस उपयोग में आता है और सामान निकालना बेहद आसान हो जाता है।
- बाजार में इसके कई आकर्षक डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जो किचन की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।




