उत्तर प्रदेश
आधी आबादी को मजबूत बनाने का मिशन—योगी सरकार ने बढ़ाया सुरक्षा व सशक्तिकरण का दायरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का एक मजबूत मॉडल बनकर उभरा है।

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का एक मजबूत मॉडल बनकर उभरा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार का प्रमुख अभियान मिशन शक्ति अब अपने 5.0 संस्करण में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है— “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।”
24 दिसंबर तक चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत हर विभाग प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रहा है।
- पुलिस चौपालों, महिला जनसंवाद, सड़क रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे प्रदेश में “सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार” का संदेश दिया जा रहा है।
- यह अभियान नारी सम्मान और सुरक्षा को जन-आंदोलन में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।
1647 थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: हर महिला का भरोसेमंद सहारा
- प्रदेश सरकार के अनुसार— यूपी के 1647 थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय हैं।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला बीट प्रणाली और एंटी रोमियो स्क्वॉड महिलाओं को अभूतपूर्व सुरक्षा दे रहे हैं।
- पिंक पेट्रोल 24×7 उपलब्ध है और स्कूल, कॉलेज सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रही है।
तकनीक से सुरक्षा को मजबूती
- 1090 महिला हेल्पलाइन,
- साइबर मॉनिटरिंग सेल,
- डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम ने स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
कॉलेजों में साइबर सुरक्षा वर्कशॉप के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सशक्त किया जा रहा है।
नारी सुरक्षा और सम्मान का यूपी मॉडल: न्याय और सशक्तिकरण दोनों में अग्रणी
- महिला अपराधों में त्वरित जांच व उच्च निस्तारण दर के चलते पीड़िताओं को समय पर न्याय मिल रहा है।
- मिशन शक्ति केंद्रों में प्रशिक्षित अधिकारी 3–5 वर्ष तक तैनात रहेंगे, जिससे सेवा और कार्यप्रणाली की निरंतरता बनी रहे।
- आर्थिक सशक्तिकरण में नई क्रांति
- बीसी सखी,
- स्वयं सहायता समूह,
- लखपति दीदी जैसी योजनाएँ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना, और निराश्रित महिला पेंशन ने बेटियों और महिलाओं को नई दिशा दी है।
अपराधियों पर दो-गुनी तेजी से कार्रवाई, हर नारी को मिलेगा सम्मान
मिशन शक्ति के साथ—
- उज्ज्वला,
- स्वामित्व योजना,
- पोषण अभियान,
- रानी लक्ष्मीबाई कोष ने घर-घर तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया है और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत किया है।
मिशन शक्ति 5.0 आज सशक्त नारी से समृद्ध प्रदेश के निर्माण का आधार बन चुका है।




