बिज़नेस
बाजार का मूड बिगड़ा: सेंसेक्स लुढ़का, सोना-चांदी सस्ते
सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड 35,000 रुपये से ज्यादा सस्ता। सेंसेक्स-निफ्टी में भी कमजोरी, IT शेयरों में भारी बिकवाली।

मुंबई. सोना-चांदी की कीमतों में फिर से तेज गिरावट दर्ज की गई है। अपने रिकॉर्ड हाई से दोनों कीमती धातुएं बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए।
सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत
BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,233.64 के मुकाबले गिरकर 83,968.43 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 438 अंकों की गिरावट के साथ 83,795.65 तक पहुंच गया।
इसी तरह NSE Nifty भी 25,953.85 के पिछले बंद स्तर से गिरकर 25,906.70 पर खुला और 131 अंकों की कमजोरी के साथ 25,822.30 तक फिसल गया।
IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
- बाजार की गिरावट में सबसे अधिक दबाव आईटी सेक्टर में देखने को मिला।
- Infosys — 4.50% गिरावट
- Tech Mahindra — 4.20% गिरावट
- TCS — 3.80% गिरावट
- HCL Technologies — 3.40% गिरावट
- बीते सप्ताह भी अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों में कमजोरी के चलते भारतीय आईटी कंपनियों पर दबाव देखा गया था।
ये रहे सबसे बड़े लूजर शेयर
लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी बिकवाली का असर साफ दिखा।
लार्जकैप
- Eternal Limited — 2% गिरावट
- Mahindra & Mahindra — 1.10% गिरावट
मिडकैप
- Coforge — 5% गिरावट
- Mphasis — 4.10% गिरावट
- Persistent Systems — 3.90% गिरावट
- Godrej Properties — 2% गिरावट
स्मॉलकैप
- ARE&M — 4.10% गिरावट
- Cyient — 3.50% गिरावट
- KFin Technologies — 3% गिरावट
- Firstsource Solutions — 2.80% गिरावट
MCX पर सोना-चांदी फिसले
- Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
- 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,63,018 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,60,453 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
- हाई लेवल 4,20,048 रुपये प्रति किलो से यह 1,59,595 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
- वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,58,755 रुपये से गिरकर 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम से सोना करीब 35,395 रुपये सस्ता हो चुका है।




