मध्य प्रदेश

गरिमा और राष्ट्रभाव के साथ संपन्न हुआ ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’

पातालपानी के अमर जवान स्मारक पर ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किए गए।

इंदौर. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरना के सामने अहिंसा पर्वत स्थित अमर जवान स्मारक पर ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। आयोजन में देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

संवैधानिक कर्तव्यों का संदेश

कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरणविद् अशोक मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों को समझते हुए देश एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया।

देशभक्ति गीतों से झूमे श्रोता

कार्यक्रम के संयोजक राजेश बियानी ने बताया कि गायक कलाकार राजा सलूजा, सुनील बामनिया, मंगला जैन तथा जसविंदर बेस दंपती ने राष्ट्रगीतों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

भावुक प्रस्तुतियों ने छुआ दिल

कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं आरना मेहता, चहेती जैन, कियारा मेहता और हिरल जैन ने राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर पायल परदेसी ने ‘वंदे मातरम’ पर नृत्य प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, एनिमल वेलफेयर, समाज सेवा, योग एवं सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पायल परदेसी, यशवंतसिंह बिस्ट, डॉ. अमित सोनी, इंदरसिंह योगी, आनंद यादव, आशा परमार, सुमित्रा अरोरा, राधेश्याम वर्मा, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, राधा तोषनवाल, डॉ. लकी खंडेलवाल, श्रीमती दीक्षित एवं कांता मजदे को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में गोरू बियानी, रिवा सिंह, आर.एस. बियानी, सुमेर सिंह (गोल्डनमैन), के.पी. सिंह, डॉ. शिवकांत वाजपेई, विजय शर्मा, मोहन चावड़ा, हुकुम आंजना, गनु भाई, नेहा जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का आभार संयोजक श्रेयांश मेहता ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button