महंगाई की मार: बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी
Budget 2026 से पहले LPG सिलेंडर की कीमतें अपडेट। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹50 तक महंगा, घरेलू गैस के दाम स्थिर। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के नए रेट जानें।

नई दिल्ली. आम बजट से पहले ही एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को झटका लगा है। 1 फरवरी 2026 को कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से पटना तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब ₹50 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट
1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं—
- दिल्ली: ₹1691.50 → ₹1740.50
- कोलकाता: ₹1795 → ₹1844.50
- मुंबई: ₹1642.50 → ₹1692
- चेन्नई: ₹1849.50 → ₹1899.50
इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में राहत
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार प्रमुख शहरों में मौजूदा रेट इस प्रकार हैं—
- दिल्ली: ₹853
- पटना: ₹951
- मुंबई: ₹852.50
- लखनऊ: ₹890.50
- कारगिल: ₹985.50
- पुलवामा: ₹969
- बागेश्वर: ₹890.50
बजट डे पर LPG कीमतों का ट्रेंड
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में बजट के दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
2022: बजट डे पर कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ
- दिल्ली ₹91.50, कोलकाता ₹89, मुंबई ₹91.50, चेन्नई ₹91 की कटौती
- 2023: घरेलू और कॉमर्शियल—दोनों के दाम स्थिर
- 2024: घरेलू सिलेंडर स्थिर, कॉमर्शियल सिलेंडर ₹18 तक महंगा
- 2025: कॉमर्शियल सिलेंडर में मात्र ₹6.50 की मामूली राहत
क्या कहता है मौजूदा संकेत
बजट से ठीक पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ना इस बात का संकेत है कि सरकार फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की रणनीति पर कायम है, जबकि व्यावसायिक गैस कीमतें बाजार स्थितियों के अनुसार तय की जा रही हैं।




