देश

रांची में ट्रैफिक प्रतिबंध, सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो एंट्री

रांची. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की है।

सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए सोमवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए भी निर्धारित मार्ग तय किए गए हैं। समारोह में शामिल होने वाले वीवीआईपी और अन्य आगंतुकों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।

वीवीआईपी वाहन ऐसे पहुंचेंगे समारोह स्थल

  • राज्यपाल का कारकेड: एटीआई मोड़ → सिदो-कान्हू पार्क मोड़ → डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय गेस्ट हाउस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार → मंच।
  • हाईकोर्ट के न्यायाधीश: एटीआई मोड़ → सिदो-कान्हू पार्क मोड़ → डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय गेस्ट हाउस से बाएं → वीवीआईपी प्रवेश द्वार।
  • केंद्र व राज्य सरकार के पदाधिकारी: हॉटलिप्स चौक → एटीआई मोड़ → रणधीर वर्मा चौक → उपायुक्त आवास → कार्यक्रम स्थल।

ड्रॉप गेट (उतरने के स्थान)

  • डीसी आवास से मोरहाबादी मैदान के पास, मोरहाबादी सब्जी बाजार मोड़ के समीप
  • स्टेट गेस्ट हाउस मोड़, आर्मी मैदान के पास, सिदो-कान्हू पार्क मोड़ (हॉकी स्टेडियम के पास)
  • रजिस्ट्री ऑफिस के सामने मोरहाबादी मैदान मार्ग में
  • बिजली ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर मोड़ के समीप

बड़े वाहनों के लिए प्रवेश सीमा

  • कांके से रांची आने वाले वाहन: बोड़ेया तक
  • चाईपासा–खूंटी मार्ग: बिरसा चौक तक
  • गुमला–चाईबासा मार्ग: कटहल मोड़ तक
  • जमशेदपुर मार्ग: सदाबहार चौक तक
  • कांके होकर पतरातू मार्ग: लॉ यूनिवर्सिटी तक
  • बूटी मोड़ से कोकर: बूटी मोड़ तक
  • तिलता चौक से पिस्का मोड़: पंडरा बाजार तक

पार्किंग की व्यवस्था

  • राज्यपाल व वीवीआईपी: मुख्य मंच के पीछे
  • अधिकारी: मंच के पश्चिम, नीलांबर–पीतांबर पार्क के बगल
  • नारंगी पास: मुख्य मंच के पश्चिम
  • हरा पास: बापू वाटिका के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल
  • सामान्य वाहन: टीआरआई के सामने मैदान में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button