बिज़नेस

नई रेनो क्विड लॉन्च: ₹4.53 लाख की शुरुआती कीमत में धांसू लुक और नए फीचर्स

रेनो इंडिया ने भारत में नई Renault Kwid लॉन्च कर दी है। ₹4.52 लाख की शुरुआती कीमत और नए वेरिएंट्स (Evolution & Climber) के साथ आई इस हैचबैक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

भारतीय ऑटो बाजार में पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फ्रांस की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी रेनो (Renault) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक क्विड (Kwid) का नया और अपडेटेड संस्करण भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार कार के डिजाइन, वेरिएंट्स और कीमतों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना और भी आसान हो जाएगा।

नई ब्रांड पहचान और दो दमदार वेरिएंट्स

रेनो ने नई क्विड को अपनी नई ब्रांड पहचान (Brand Identity) के साथ बाजार में उतारा है। अब कंपनी ने इस कार की रेंज को बिल्कुल सिंपल कर दिया है, जिसके तहत यह केवल दो वेरिएंट्स—इवोल्यूशन (Evolution) और क्लाइंबर (Climber) में उपलब्ध होगी।

कीमतों की बात करें तो नई क्विड इवोल्यूशन (मैन्युअल) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,52,900 रुपये है, जबकि इसके एएमटी (AMT) वर्जन की कीमत 4,89,900 रुपये तय की गई है। वहीं, पूरी तरह से फीचर्स से लोडेड क्लाइंबर (मैन्युअल) की कीमत 5,14,900 रुपये और इसके एएमटी वर्जन की कीमत 5,60,900 रुपये रखी गई है।

लॉन्चिंग के मौके पर रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि भारत के मध्यम वर्ग के लिए पहली कार खरीदना आज भी एक बड़ा सपना है और नई क्विड इसी सपने को पूरा करेगी। साल 2015 में पहली बार लॉन्च हुई रेनो क्विड अपने एसयूवी जैसे लुक और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button